December 14, 2025 10:13 am

शेखापुर में पहलवानों का हुआ दंगल का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


शेखापुर में पहलवानों का हुआ दंगल का आयोजन

उप संपादक रामवीर

भुता /बरेली । क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेखापुर में आज एक दिवसीय दंगल का आयोज किया गया, जिसमें बाहर से आए पहलवानों ने अपने-अपने जौहर ,दाब पेंच , दिखलाए। इस विराट राष्ट्रीय एकता दंगल में आए बादल पहलवान, स्टील बॉडी पहलवान ,गुल्ला चौधरी पहलवान ,शाहिद पहलवानो में स्टील बॉडी, और गुल्ला पहलवान के बीच हुई कुश्ती में स्टील बॉडी विजेता हुए। इसके अलावा काफी दूर-दूर से आए पहलबनो ने अपने-अपने जोहर तथा कुश्ती दाब पेच दिखाएं। जिसको देखकर वहां दर्शकों की काफी भीड़ लग गई ,और भारी खुशी का इजहार कर रहे थे। इस दंगल के मुख्य अतिथि राजेश गंगवार उर्फ़ गुरुजी जिलारह दंगल ग्रामीणों के सौजन्य से कराया गया। दंगल में उपस्थित मुख्य रूप से शायद अली, सोनू सिंह, वीरेश कुमार, पंकज कुमार, वीर सिंह, इश्तियाक हुसैन, अरविंद मौर्य, गजेंद्र मौर्य , पवनीत कुमार ,कामेश तिवारी ,प्रियांशु ,मोहित अवस्थी यासीन खान, मेहरून खान ,शमशेर खान, समीम खान ,के अलावा दर्जनों ग्राम ब क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment