July 10, 2025 10:55 am

समाजसेवियों ने बांटे पांच सैकड़ा कंबल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाजसेवियों ने बांटे पांच सैकड़ा कंबल

अमृतपुर/फर्रुखाबाद – उत्तर भारत में पड़ रही सर्दी और बर्फ की वजह से मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर शुरू हो चुका है। बीते तीन दिनों से पारा नीचे खिसक चुका है और मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ गई है। इसी ठंडक को देखते हुए कुछ समाजसेवियों ने गरीबों तक पहुंच कर उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए गर्म वस्त्रो का वितरण शुरू कर दिया। समाज सेवी रिंकू मुन्ना शिव कुमार सुभाष सिंह आशु सिंह धीरेंद्र सिंह एडवोकेट वीरेंद्र सिंह आदि लोगों ने 500 कंबल के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र नगरिया जवाहर एवं कुसमापुर में विधवा दिव्यांग वृद्ध जन गरीब असहाय लोगों को इस भीषण सर्दी में ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण किया। कम्बल पाने वाली राजरानी राम बेटी सुनीता छोटी बिटिया नन्ही कमला सुखिया होरीलाल बेचेलाल रामसनेही दीनदयाल पातीराम आदि तमाम लोग शामिल थे। इन गरीबों को जब कम्बल मिले तो उन्होंने खुशी जाहिर की और समाजसेवियो को दुआएं दी। गंगा पार का यह क्षेत्र प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होता है और इस तराई क्षेत्र में लगातार नमी बनी रहती है। गंगा का तटवर्ती इलाका होने के कारण इस क्षेत्र में ठंड अधिक रहती है। पशुपालन और कृषि पर आधारित यहां के लोग अधिक संख्या में गरीबी झेल रहे हैं। इन असहाय लोगों तक समाजसेवियो का पहुंचना काबिले तारीफ रहा। बिना किसी भेदभाव के इन लोगों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

Leave a Comment