December 14, 2025 10:12 am

सहायक पुलिस अधीक्षक ने मझिला थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सहायक पुलिस अधीक्षक ने मझिला थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

कार्यकारी संपादक सत्यपाल सिंह

शाहाबाद /हरदोई । सहायक पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण द्वारा थाना मझिला का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष,मिशन शक्ति केंद्र, मेस, बैरक का निरीक्षण किया तथा दंगा निरोधक उपकरणों के संचालन का अभ्यास कराया गया एवं जनशिकायती प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। माल निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा – निर्देश दिया गया।थाना क्षेत्र के चौकीदारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं क्षेत्र के बारे में जानकारी ली गयी इस दौरान नवागत थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह उप निरीक्षक ओमपाल सिंह एवं थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment